Breakfast में ये हेल्दी रेसिपी बनती है झटपट, ट्राई करें ये गुड़ वाला पोहा

Updated : Jul 03, 2024 10:59
|
Editorji News Desk

रोजाना सुबह का नाश्ता करना बहुत जरूरी है, वहीं अगर कम समय में मजेदार और हेल्दी नाश्ता बन जाए, तो बात ही अलग होती है. तो आज हम आपकों गुड से बने पोहे की रेसीपी के बारे में बताएंगे . जो झटपट बन जाता है , हेल्दी भी है और काफी टेस्टी भी होता है. 

गुड़ पोहा बनाने की सामग्री

  • पोहा
  • गुड़
  • इलायची पाउडर
  • काजू, बादाम और मूंगफली
  • देसी घी

गुड़ का पोहा बनाने का तरीका 

  • गुड़ का पोहा बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच में एक पैन में पानी और गुड़ डालकर उबालें.
  • जब गुड़ की गाढ़ी चाशनी तैयार हो जाए तब इसमें इलायची पाउडर डाल दें फिर अच्छे से मिक्स करके गैस बंद कर दें.
  • अब एक दूसरे पैन में घी गर्म करने के लिए रखें.
  • घी के गर्म होते ही इसमें काजू, बादाम और मूंगफली डालकर इसे हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें और आंच बंद कर दें.
  • अब एक साफ पैन में घी गर्म होने के बाद कद्दूकस किया हुआ नारियल हल्का फ्राई कर लें, फिर इसमें गुनगुना गुड़ और इलायची का घोल छन्नी से छान लें.
  • धुले हुए पोहे को अच्छे से निचोड़ने के बाद इस गुड़ वाले घोल में ड़ाल दें और अच्छे से चला कर 5-6 मिनट तक पकने दें.
  • अब तैयार गुड़ पोहे में फ्राई किए हुए काजू, बादाम और मूंगफली को मिक्स करके सर्व कर दें. 

गुड़ पोहे के फायदें 

गुड़ पोहा में गुड़ और पोहा दोनों फाइबर और पोषक तत्व से भरपूर होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. अगर आप ब्रेकफास्ट में गुड़ पोहा खाते हैं, तो इससे आपके पाचन क्रिया को सुधारने में मदद मिलती है. गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी काफी मदद करता है. 

कम होता है मोटापा

यही नहीं अगर आप मोटापे से परेशान है, तो रोजाना ब्रेकफास्ट में गुड़ पोहा खा सकते हैं, इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर ज्यादा पाया जाता है.

अगर आप रोजाना गुड़ पोहा खाते हैं, तो इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और थकान दूर होती है. गुड़ पोहा बनाते वक्त आप इसमें अपनी पसंदीदा सब्जियों को शामिल कर सकते हैं. आप गुड़ पोहा ब्रेकफास्ट के अलावा स्नैक्स के टाइम पर भी खा सकते हैं. यह आपको तंदुरुस्त रखने में मदद करेगा. गुड़ पोहा स्वादिष्ट और सेहतमंद नाश्ता है.

ये भी देखें: Mango Recipe: आम खाने के शौकीन लोग इस बार ट्राई करें मैंगो मिष्टी दोई, खाते ही आ जाएगा स्वाद

Sweet Poha Recipe

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट