जानी मानी शेफ गरिमा अरोड़ा ने अपने नाम एक बार फिर से मिशलिन स्टार हासिल की है. थाईलैंड में उनके रेस्टोरेंट GAA को दूसरे मिशलिन स्टार से नवाज़ा गया है.
इस उपलब्धि की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर स्टोरीज के जरिये दी है. जिसके बाद जाने माने शेफ रणवीर बरार से लेकर विकास खन्ना समेत कई शेफ्स ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है.
बता दें कि मुंबई बेस्ड गरिमा अरोड़ा ने 2017 में थाईलैंड में अपना रेस्टोरेंट 'Gaa' खोला था, जिसके लिए नवंबर 2018 में उन्हें पहला मिशलिन स्टार दिया गया था.
गरिमा का 3 मंजिला ये रेस्टोरेंट ट्रेडिशनल इंडियन तरीके से तैयार मॉडर्न टेस्ट के फ्यूजन के लिए काफी पॉपुलर है.
यह भी देखें: Rotting Onions & Potatoes: आलू-प्याज को सड़ने से बचाएगा शेफ का ये आसान नुस्खा, आप भी जान लीजिए