Sharjah Shake: क्या आपने ट्राई किया केरल का फेमस शारजाह शेक, देखें आसान रेसिपी

Updated : Mar 31, 2024 15:51
|
Editorji News Desk

Sharjah Shake: अगर आप केरल के रहने वाले हैं, तो यकीनन आपको कलंथन कोया द्वारा बनाया गया केले का शेक जरूर पीया होगा. इस शेक को शारजाह शेक और 'किंग ऑफ समर शेक्स' भी कहा जाता है. यह शेक केले की एक अलग वैरायटी से बनाया जाता है, जो आमतौर पर केरल में पाया जाता है. 

इस शेक के बारे में कहा जाता है कि यह शेक पहली बार 1980 में लेट कलंथन कोया ने बनाया था. अपने इस एक्सपेरिमेंट में उन्होंने केले की वैरायटी नजालिपुवन फ्रोज़न मिल्क और चीनी को मिक्स करके ड्रिंक बनाई. 

कलंथन कोया ने इस शेक को बगल की दुकान में शारजाह कप देख रहे लड़कों को पीने के लिए दिया. यह शेक उन लड़कों को पसंद आया और जब उन्होंने इस शेक का नाम पूछा, तो कलंथन कोया ने उन्होंने झट से नाम गढ़ लिया- शारजाह शेक.

शेक बनाने के लिए सामग्री

  • 250 मिलीलीटर फ्रोज़न मिल्क
  • 2 पके केले
  • 5-6 काजू
  • 1 बड़ा चम्मच भुनी हुई मूंगफली
  • 2-3 बड़े चम्मच चीनी
  • 2 बड़े चम्मच बूस्ट/हॉर्लिक्स
  • 1 चम्मच इंस्टेंट कॉफी पाउड

कैसे बनाएं शारजाह शेक?

  • इस टेस्टी शेक को बनाने के लिए फ्रोजन मिल्क लें. 
  • अब मिल्क में पके केले, काजू, भुनी हुई मूंगफली, चीनी, हॉर्लिक्स और इंस्टेंट कॉफी पाउडर और बर्फ डालकर ब्लेंड कर लें. 
  • लीजिए तैयार है टेस्टी बनाना शेक. 

यह भी देखें: Watermelon Drink: शरीर को ठंडा रखेगी ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक, नोट कर लें आसान रेसिपी

banana

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट