Mango Raita: खीरा-प्याज के अलावा इस गर्मी बनाएं आम का रायता, खाते ही आ जाएगा स्वाद

Updated : Jun 14, 2024 14:34
|
Editorji News Desk

आपने खीरा और प्याज का रायता तो जरूर खाया होगा. खासतौर पर गर्मी के मौसम के लिए दही से बनी चीजें फायदेमंद होती हैं. दही पेट को ठंडा रखने का काम करती है. क्या आपने आम का रायता ट्राई किया है. आम का रायता रिफ्रेशिंग होता है. चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी. 

आम रायता बनाने के लिए सामान

  • दही
  • आम
  • मिर्च पाउडर
  • जीरा पाउडर
  • काला नमक
  • नमक
  • पंचपूरन मसाला
  • तेल

कैसे बनाएं आम का रायता? 

  • आम का रायता बनाने के लिए एक बाउल में दही डालें.
  • अब इसमें थोड़ा सा पानी, मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, काला नमक, पंचपूरन मसाला और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  • अब इसमें कटे हउए आम डालें. इसके बाद, दूसरे पैन में गर्म तेल में पंचपूरन मसाला का तड़का बनाएं और इसे रायते के ऊपर डाल दें.
  • रायता को धनिया से गार्निश कर लें. लीजिए बन गया आम का रायता.

आम खाने के फायदे

गर्मियों में आम खाने का मज़ा ही अलग है. आम टेस्ट के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद फल है. आम खाने से बॉडी को कई बेनेफिट्स मिलते हैं. 

न्यूट्रियंट्स से भरपूर

आम विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, और विटामिन के का अच्छा सोर्स है. इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, और कॉपर जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं.

बेहतर डाइजेशन

आम में फाइबर की अधिक मात्रा होती है, जो बेहतर डाइजेशन में मदद करता है, जिससे कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है. 

वेट रहेगा मेंटेन

आम में फाइबर की अधिक मात्रा होने के कारण इसे खाने से भूख कम लगती है और वजन कंट्रोल रहता है. आम को बैलेंस डाइट का हिस्सा बनाने से वेट लॉस में मदद मिल सकती है. 

यह भी देखें: Saunf Ka Sharbat: क्या आपने ट्राई किया है सौंफ का शरबत? ये रही आसान रेसिपी

Mango

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट