Food Hack: बिना दही के बाजार जैसी दही जमाने के लिए आजमाएं ये हैक, हर कोई पूछेगा ट्रिक

Updated : Feb 28, 2024 14:33
|
Editorji News Desk

क्या आप बिना दही के खाना नहीं खाते हैं? दही खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती है. गर्मी के मौसम में दही का सेवन ज्यादा किया जाता है, क्योंकि यह पेट को ठंडक पहुंचाने का काम करता है. कुछ लोग बाजार की दही पसंद नहीं करते हैं और इसे घर पर ही जमाते हैं. 

क्या हो जब किचन में दही जमाने के लिए दही न हो? अगर हम आपसे कहें कि बिना दही के भी आप दही जमा सकते हैं. इसके लिए हरी मिर्च काम आएगी. चलिए जानते हैं दही जमाने का आसान तरीका. 

हरी मिर्च से कैसे जमाए दही?

  • दही जमाने के लिए सबसे पहले दूध को उबाल लें.
  • जब दूध गुनगुना हो जाए, तब  हैंड मिक्सर से दूध को मिक्स कर लें.
  • अब दूध को किसी बर्तन में डालकर
  • इसमें 3 से 4 हरी मिर्च के डंठल और मिर्च दोनों डाल दें.
  • करीब 10-12 घंटे बाद दही जम जाएगी.

भाप से कैसे जमाएं दही?

  • भाप से दही जमाने के लिए सबसे पहले दूध गर्म करें.
  • जब दूध पूरी तरह से ठंडा हो जाए, तब इसमें एक चम्मच जामन डालकर मिक्स कर लें. 
  • अब एक मटके में जामन को डालकर अच्छे से फैलाएं और इसमें ठंडा दूध डाल दें. 
  • एल्युमिनियम फॉइल से मटके को ढक दें. 
  • दूसरी तरफ प्रेशर कुकर में थोड़ा-सा पानी डालकर इसमें मटके को रखें. 
  • अब कुकर की सिटी निकाल दें और लिड को अच्छे से लगाकर मटके को 15-20 मिनट तक भाप दें. 
  • करीब 20 मिनट बाद मटके को प्रेशर कुकर से बाहर निकालें. 

अगर आपके पास मटका नहीं है, तो आप दही जमाने के लिए स्टील की कटोरी या गिलास का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

यह भी देखें: Bathua Raita: इस आसान रेसिपी से बनाएं बथुआ का रायता, एक बार चखने के बाद खाना चाहेंगे बार-बार

Curd

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट