Food Cleaning: बिना धोए अंगूर खाने से हो सकते हैं बीमार, जानें इसे स्टोर करने का सही तरीका

Updated : Mar 29, 2024 18:07
|
Editorji News Desk

अंगूर एक टेस्टी और न्यूट्रिशन से भरपूर फ्रूट है. अंगूर में  रेस्वेराट्रोल, फ्लेवोनोइड्स और एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग फल को बिना धोए ही खा लेते हैं. ऐसा नहीं करना चाहिए. इसके कारण आप बीमार पड़ सकते हैं. चलिए जानते हैं अंगूर को धोने से लेकर स्टोर करने का तरीका. 

क्यों धोकर खाने चाहिए फल?

क्या आप भी बिना धोए फल खा लेते हैं? यह एक गलत आदत है. इसके कारण आप बीमार पड़ सकते हैं. खाने से पहले फल और सब्जियों को धोकर साफ करना चाहिए, ताकि बैक्टीरिया और गंदगी हट जाए. इसके बाद ही फलों का सेवन करना चाहिए. 

कैसे साफ करें अंगूर?

अंगूर धोने के लिए पानी में सी-सॉल्ट और बेकिंग सोडा डालकर इन्हें करीब 5-7 मिनट तक भीगने के लिए छोड़ दें. बेकिंग सोडा से गंदगी दूर हो जाएगी. वहीं, सिरका बैक्टीरिया को मारने में मदद कर सकता है. हालांकि, यह घरेलू नुस्खे हैं, जिनका कोई साइंटिफिक प्रूफ नहीं है.  

अंगूर को सुखाने का तरीका

इस बात का ध्यान रखें कि अंगूर नमी के संपर्क में न आएं. इसके कारण अंगूर खराब हो सकते हैं. इसलिए अंगूर को स्टोर करने से पहले अच्छे से पोंछ लें. इसके बाद हवा में सुखाएं.

अंगूर को कैसे करें स्टोर?

अंगूर को धोने के बाद इन्हें प्लास्टिक कंटेनर में डालकर रखें. इस बात का ध्यान रखें कि कंटेनर का ढक्कन अच्छे से बंद हो. अंगूर लंबे समय तक ताजा रहें, इसके लिए इन्हें फ्रिज में स्टोर करें.

यह भी देखें: Watermelon: फ्रिज में तरबूज़ स्टोर करने से हो सकता है यह नुकसान

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट