Foot Care: पैरों के तलवों में जलन के कारण नहीं आती रातभर नींद? इन नुस्खों को आजमाकर मिल सकती है राहत

Updated : May 13, 2024 18:48
|
Editorji News Desk

ज्यादा गर्मी के कारण कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं. रैशेज, घमौरियां और पैरों के तलवों में जलन आदि. हालांकि, कई लोगों को हमेशा तलवों में जलन की परेशानी रहती है, लेकिन इस मौसम में यह बढ़ जाती है. इसका कारण बॉडी में पानी की कमी है. इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पीएं. तलवों की जलन से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में. 

एलोवेरा जेल आएगा काम

एलोवेरा जेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है. एलोवेरा जेल में कूलिंग इफेक्ट्स होते हैं, जिसके कारण इसका इस्तेमाल जलन और खुजली से राहत पाने के लिए किया जा सकता है. गर्मी में अगर आपके पैरों के तलवों में जलन होती है, तो आप एलोवेरा जेल लगा सकते हैं. बस पैरों को साफ करके तलवों पर जेल लगाकर कुछ देर छोड़ दें. 

ठंडे पानी में भिगोकर रखें पैर

कई बार गर्मी के मौसम में तलवों में इतनी ज्यादा जलन होती है कि रातभर नींद नहीं आती है. इस समस्या से राहत पाने के लिए अपने पैरों को ठंडे या बर्फ के पानी में कुछ देर डुबोकर रखने से भी फायदा होगा. कम से कम 10-15 मिनट तक पैरों को भिगोए रखें. 

मुल्तानी मिट्टी लगाएं

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल न केवल ग्लोइंग स्किन के लिए किया जा सकता है बल्कि यह कई तरह की समस्याों को भी कम करने में मदद करता है. अगर आप भी तलवों में हो रही जलन से परेशान हैं, तो मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट भी इस समस्या को कम करने के लिए एक असरदार घरेलू उपाय है. 

यह भी देखें: Foot Odour: पैरों की गंदी बदबू से अब नहीं होना पड़ेगा शर्मिंदा, इन बातों का रखें ध्यान

home remedies

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट