Presidential Election 2022: BJP की अगुवाई वाली NDA ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए आदिवासी चेहरे पर दांव खेला है. आदिवासी समाज से आने वालीं द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को NDA ने अपना राष्ट्रपति पद उम्मीदवार बनाया गया है. संसदीय दल की बैठक के बाद BJP चीफ जेपी नड्डा (JP Nadda) ने द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान किया. जेपी नड्डा ने बताया कि उन्होंने मुर्मू के नाम को लेकर UPA के नेताओं से भी बात की थी. लेकिन सर्वसम्मति नहीं बन पाई.
ये भी पढ़ें| Eknath Shinde: कौन हैं एकनाथ शिंदे? जिन्होंमे महाराष्ट्र की सियासत में ला दिया 'भूचाल'
• झारखंड की राज्यपाल रही हैं द्रौपदी मुर्मू
• झारखंड की पहली महिला राज्यपाल थीं मुर्मू
• सबसे लंबी अवधि तक राज्यपाल रहीं द्रौपदी मुर्मू
• झारखंड में 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वालीं पहली राज्यपाल
• ओडिशा के रायरंगपुर से 2 बार BJP MLA रही हैं मुर्मू
• ओडिशा सरकार में मंत्री रही हैं द्रौपदी मुर्मू
• BJP-BJD की गठबंधन सरकार में मंत्री थीं मुर्मू
• पार्षद से की थी राजनीति की शुरुआत
• द्रौपदी मुर्मू पेशे से शिक्षक रह चुकी हैं
Presidential Election 2022: यशवंत सिन्हा vs द्रौपती मुर्मू, दोनों उम्मीदवारों का झारखंड कनेक्शन
बता दें कि अगर द्रौपदी मूर्मू जीतीं तो वे पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी. UPA ने पूर्व TMC लीडर यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है.