Bank Holidays in October 2022: अगर बैंक (Bank) से जुड़ा कोई जरूरी काम आपका अभी पेंडिंग है, तो उसे जल्दी निपटा लें, क्योंकि आरबीआई (RBI) के मुताबिक अक्टूबर (October) में बैंक 20 दिन से ज्यादा बंद रहेंगे. देश भर के निजी और सरकारी बैंक अक्टूबर महीने में दूसरे और चौथे शनिवार-रविवार को मिलाकर कुल 21 दिन बंद रहेंगे. बता दें कि अक्टूबर (October) महीने में पांच रविवार हैं. गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) का राष्ट्रीय पर्व और दुर्गा पूजा, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहार भी अक्टूबर में ही पड़ रहे हैं.
इसे भी देखें-No Poaching: अंबानी-अडानी एक दूसरे के कर्मचारियों को क्यों नहीं देंगे जॉब? जाने कहां से आया ऐसा कॉन्सेप्ट
एटीएम ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग
आपको बता दें कि बैंकों की ये छुट्टियां अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग दिन हैं. भारत में बैंक गैजेटेड हॉलिडे के अनुसार बंद होते हैं. सभी बैंक सार्वजनिक छुट्टियों के दिन बंद रहते हैं, जबकि कुछ बैंक क्षेत्रीय त्योहारों और छुट्टियों के अनुसार बंद होते हैं. हालांकि, छुट्टियों के दिन आप एटीएम ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- 1 अक्टूबर - बैंक खातों की हाफ इयरली क्लोजिंग (गंगटोक)
- 2 अक्टूबर - रविवार और गांधी जयंती अवकाश
- 3 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (महाअष्टमी) (अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची)
- 4 अक्टूबर - दुर्गा पूजा/दशहरा (महानवमी)/आयुधा पूजा/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव (अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम)
- 5 अक्टूबर - दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव
- 6 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (दशईं) (गंगटोक)
- 7 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (दशईं) (गंगटोक)
- 8 अक्टूबर - दूसरे शनिवार का अवकाश और मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन) (भोपाल, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम)
- 9 अक्टूबर - रविवार
- 13 अक्टूबर - करवा चौथ. (शिमला)
- 14 अक्टूबर - ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के जन्मदिन के बाद का शुक्रवार (जम्मू और श्रीनगर)
- 16 अक्टूबर - रविवार
- 18 अक्टूबर - कटि बिहू (गुवाहाटी)
- 22 अक्टूबर - चौथा शनिवार
- 23 अक्टूबर - रविवार
- 24 अक्टूबर - काली पूजा/दीपावली/दिवाली (लक्ष्मी पूजन/नरक चतुर्दशी) (अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम)
- 25 अक्टूबर - लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा (गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल और जयपुर)
- 26 अक्टूबर - गोवर्धन पूजा/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/भाई बिज/भाई दूज/दीपावली (बाली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस (अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर)
- 27 अक्टूबर - भाईदूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चकौबा (गंगटोक, इंफाल, कानपुर और लखनऊ)
- 30 अक्टूबर- रविवार 31 अक्टूबर - सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य षष्ठी डाला छठ (सुबह का अर्ध्य) /छठ पूजा (अहमदाबाद, पटना और रांची)
इसे भी देखें- Tax evasion: MNC कंपनियों से लेकर FMCG उद्योग तक, ऐसे चल रहा अवैध व्यापार और चल रही करोड़ों की टैक्स चोरी