संगीतकार-गायक हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) और सिंगर अलका याग्निक ( Alka Yagnik) की साथ पोज देते हुए एक पुरानी तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल (viral on the internet) हो रही है. फोटो में रेशमिया चेक शर्ट और ट्राउजर पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि याग्ननिक नारंगी रंग की शलवार कमीज में नजर आ रही हैं. फैंस इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इस थ्रोबैक तस्वीर पर कमेंट्स कर रहे हैं. एक फैन ने तस्वीर देख कर कहा ये तो बिल्कुल फारूख शेख है.
हिमेश रेशमिया और अलका याग्निक ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है. इन दोनों ने हैलो ब्रदर में तेरी चुनरिया दिल ले गई, हमराज़ से सनम मेरे हमराज़ और ऐतराज़ से आंखें बंद करके जैसे मशहूर गाने एक साथ गाए हैं.