TRP List: जानिए कौन सा शो रहा आगे और किस शो को लगा झटका

Updated : Jul 03, 2021 11:07
|
Editorji News Desk

साल 2021 के 25वें हफ्ते की TRP List आ गई है. स्टार प्लस के शो अनुपमा (Anupamaa) ने एक बार फिर से इस लिस्ट में बाजी मार ली है.
अनुपमा (Anupamaa)
इस हफ्ते अनुपमा (Anupamaa) में किंजल का बदले हाव भाव ने दर्शकों का ध्यान खींचा, लेकिन अनुपमा है तो सब सही है. अनुपमा ने अपने प्यार से किंजल को फिर अपना बना लिया. और ये शो टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 रहा.

गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)
नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आएशा सिंह स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस सीरियल को इस हफ्ते भी दूसरा नम्बर मिला है.

इमली (Imlie)
पिछले कुछ दिनों से सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) स्टारर इस सीरियल की कहानी ने जोर पकड़ा है. स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होने वाले इस सीरियल की रेटिंग में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. ये शो इस हफ्ते तीसरे पायदान पर है.

सुपर डांसर 4 (Super Dancer 4)
शिल्पा शेट्टी के इस शो की रेटिंग इस हफ्ते गिरी है. बीते कुछ दिनों से इस डांसिंग रिएलिटी शो ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर कम खींचा है. इस हफ्ते ये शो चौथे पायदान पर है.

इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12)
सोनी टीवी के सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ का फिनाले भी होने वाला है. पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan), अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal), सायली कांबले (Sayli Kamble) और मोहम्मद दानिश इस शो के टॉप 4 फाइनलिस्ट हैं. ये शो इस हफ्ते पांचवे नंबर पर रहा.

 

 

 

 

AnupamaaIndian IdolSuper Dancer 4

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब