Bell Bottom में लारा ही नहीं, मेकअप के बाद इन एक्टर्स को भी पहचानना हुआ था मुश्किल

Updated : Aug 06, 2021 16:42
|
Editorji News Desk


फिल्म Bell Bottom में लारा दत्ता के प्रॉस्थेटिक मेकअप की तारीफ हर जगह हो रही है. ट्रेलर में उनको पहचानना वाकई मुश्किल था.
लेकिन ये पहला मौका नहीं जब इंडियन सिनेमा में किसी एक्टर ने प्रॉस्थेटिक की मदद से गेटअप चेंज कर सबको हैरानी में डाल दिया हो. ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में जानेंगे. जिन्होंने ऐसा रूप बदला कि ऑडियंस के लिए पहचानना मुश्किल हो गया.

कमल हासन
फिल्म – चाची 420
'चाची 420' याद करते ही लक्ष्मी चाची याद आती है. फिल्म में कमल के मेकअप पर करीब पांच घंटे का वक्त लगता था. मेकअप के दौरान उनके चेहरे पर फाउंडेशन लगाया जाता था. जिससे उन्हें एलर्जी की शिकायत होने लगी. जिसकी वजह से उनकी आंखों के नीचे झुर्रियां भी पड़ने लगी. फिर भी उन्होंने किरदार को नहीं छोड़ा.

राजकुमार राव
फिल्म: राब्ता
‘राब्ता’ में अपने रोल के लिए राजकुमार राव को मेहनत करनी पड़ी. प्रॉस्थेटिक की गर्मी को झेलना पड़ा. फिल्म में राजकुमार ने एक 324 साल के आदमी का किरदार निभाया. प्रॉस्थेटिक मेकअप की लेयर्स की वजह से उन्हें बहुत गर्मी लगती और अंदर ही अंदर पसीने आते रहते. लेकिन उन्होंने धैर्य नहीं छोड़ा.

शाहरुख खान
फिल्म: फैन
'फैन' वो फिल्म है जिसमें शाहरुख ने खुद को चैलेंज किया. फिल्म के डायरेक्टर मनीष शर्मा जानते थे कि प्रॉस्थेटिक की मदद से किसी को भी उम्रदराज बनाना ज्यादा मुश्किल काम नहीं. लेकिन तब प्रॉस्थेटिक मेकअप क्या करेगा जब किसी को उसकी आधी उम्र का बनाना हो. फिर भी मेकअप आर्टिस्ट ने कमाल कर दिखाया

नवाजुद्दीन सिद्दीकी
फिल्म: मॉम
2017 में आई 'मॉम' कहानी थी एक मां की. फिल्म में डीके का किरदार निभाया नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने. जब ये न्यूज़ आई कि नवाज़ भी फिल्म का हिस्सा हैं तो लोग उन्हें ट्रेलर में ढूंढने लगे. बाद में पता चला कि भगवान हर जगह नहीं होता, इसलिए उसने मां बनाई डायलॉग बोलकर मेट्रो में चढ़ने वाला दयाशंकर कोई और नहीं नवाज़ ही थे.

ये भी पढ़ें: J&K Film Policy: क्या जम्मू-कश्मीर फिर से बन सकेगा फिल्मों की शूटिंग का फेवरिट डेस्टिनेशन ?

Shah Rukh KhanRajkumar RaoLara DuttaNawazuddin SiddiquiKamal Haasan

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब