अफगानिस्तान पर तालिबान (Talibaan) के कब्जे की पूरी दुनिया में चर्चा है. हाल ही में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) ने भी अफगानिस्तान के हालातों पर बात की है. उन्होंने 1975 में आई फिल्म 'धर्मात्मा' (Dharamatma) की शूटिंग के अनुभव भी बताए हैं जिसकी शूटिंग अफगानिस्तान में ही हुई थी.
हेमा मालिनी ने अपने ट्विटर(Twitter) एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने 1975 में आई फिल्म 'धर्मात्मा' के पोस्टर्स शेयर किए कर लिखा- 'एक वक्त पर खुशहाल और शांतिपूर्ण राष्ट्र अफगानिस्तान में इन दिनों जो कुछ भी हो रहा है, वो वाकई दुखद है. 'धर्मात्मा' के दिनों से अफगानिस्तान से मेरी गहरी यादें जुड़ी हैं- मैं एक जिप्सी लड़की का किरदार निभा रही थी और मेरा पूरा शूट वहीं पर हुआ था. मैंने वहां अपने माता-पिता के साथ बहुत अच्छा वक्त बिताया है और फिरोज खान ने हमारा बहुत अच्छी तरह से ध्यान रखा था'.
ये भी पढ़ें: Shilpa Shetty ने सेट पर की वापसी, 3 हफ्तों बाद 'सुपर डांसर' के मंच पर आएंगी नजर