DDA ने मार्च से बचे EWS के फ्लैट्स के लिए हाउसिंग स्कीम की घोषणा कर दी है. इस बार इन फ्लैट्स पर 10 से 40 % तक का डिस्काउंट मिल रहा है. DDA के अनुसार फ्लैट्स के लिए 30 अगस्त से DDA की वेबसाइट पर अप्लाई किया जा सकता है. फ्लैट्स नरेला के विभिन्न सेंटरों में ही उपलब्ध हैं. इस स्कीम में कंस्ट्रक्शन कॉस्ट पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इनकी कीमत महज़ 10 से 12 लाख रुपए हो गई है.