Health Tips : होने वाली दुल्हन को Pizza, Pasta से रहना चाहिए दूर; Video में जानें एक्सपर्ट टिप्स
Updated : Apr 16, 2019 11:11
|
Editorji News Desk
अपनी शादी में सुंदर दिखना भला कौन नहीं चाहता है। मगर आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इतना समय ही नहीं मिलता कि खुद पर ध्यान दिया जाए। यह सच है कि बढ़िया मेकअप और हेयर स्टाइल आपके लुक को पूरी तरह निखार सकती है, लेकिन यदि आपका फिगर आकर्षक है तो आपके चेहरे का नूर और निखर आएगा। एक्सरसाइज और सही खान-पान अपना कर आप भी शादी से पहले खूबसूरत फिगर पा सकती हैं। यह समय आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है, इसलिए आपको बाहरी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी सेहत का भी काफी ध्यान रखना चाहिए। इस समय आपको ऐसा आहार लेना चाहिए जो पौष्टिक हो और जिससे आपके चेहरे पर निखार आए। हमने इस विषय पर फोर्टिस हॉस्पिटल की डाइटीशियन डॉ. मानसी चौधरी से बात की। उन्होंने कहा कि होने वाली दुल्हन के लिए सबसे जरूरी है खुद को hydrated रखना। इसका काम मौसमी फल और सब्जियां आपकी मदद कर सकते हैं। आइए नीचे दिए Video में जानते उन्होंने होने वाली दुल्हन के खास दिन के लिए और क्या Tips बताए हैं।
Recommended For You