पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग की आंच अब बीजेपी शासित राज्यों तक भी पहुंच गई है. हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने तेल की आसमान छूती कीमतों को लेकर कहा कि उन्होंने पड़ोसी राज्य पंजाब और हिमाचल के वित्त मंत्री को सांझा बातचीत के लिए आग्रह किया है. इस ज्वॉइंट डिस्कशन में अगर किसी फैसले पर सहमति बनती है और केंद्र शासित राज्य चंडीगढ़ भी इससे सहमत होता है तो हरियाणा सरकार को भी वो फैसला मंजूर होगा. सभी राज्य एक साथ दाम कम करने पर विचार करेंगे.