Haryana News: दुष्यंत ने देवीलाल की प्रतिमा का उद्घाटन किया, चचेरे भाई ने गंगाजल से धोया !

Updated : Jun 24, 2021 09:22
|
Editorji News Desk

हरियाणा की चौटाला फैमली (Chautala Family of Haryana) में सियासी ड्रामा थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला चौधरी देवीलाल की प्रतिमा (Statue of Chaudhary Devi Lal) को लेकर सामने आया है. दरअसल राज्य के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने सोमवार को चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में देवीलाल की 18 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन किया था.

अब बुधवार को चौधरी अभय सिंह चौटाला के बड़े बेटे कर्ण चौटाला (karn chautala) ने इस मूर्ति को गंगाजल से धोया. कर्ण चौटाला ने कहा कि जन नायक चौधरी देवी लाल के नाम का उपयोग करके कुछ लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं. कर्ण ने कहा कि जिन लोगों ने कुछ समय पहले इस प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था, उन्होंने इसे अपवित्र कर दिया था, इसलिए वे हरिद्वार से गंगाजल लाए हैं और इससे नहला कर और शुद्ध करके इस प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है. कर्ण ने दुष्यंत से सवाल पूछा है कि वे अब तक आंदोलनरत किसानों से मिलने क्यों नहीं गए?

Dushyant ChautalaHaryanaharyana farmers protest

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'