हरियाणा के रोहतक स्थित PGI मेडिकल कॉलेज में 40 से अधिक डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. अकेले गायनी विभाग में 22 डॉक्टरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है. इस आंकड़े के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन और जिले में हड़कंप मच गया है. PGI प्रशासन के मुताबिक गायनी विभाग में पॉजिटिव पाए गए डॉक्टरों में 20 पीजी स्टूडेंट, एक सीनियर रेजीडेंट व एक फैकल्टी शामिल हैं. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक उसके यहां OPD की सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी लेकिन मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों को अब और कड़ाई से लागू किया जाएगा.