हरियाणा सरकार के राज्य के युवाओं को प्राइवेट संस्थानों में 75 फीसदी आरक्षण देने वाले कानून के चलते गुरुग्राम (GURUGRAM) की कम से कम 500 इंडस्ट्रियों के मालिक (industrialist) अब अपनी कंपनियों को शइफ्ट करने जा रहे हैं. खबरों के मुताबिक इनमें से अधिकतर कंपनियों के मालिक फिलहाल नोएडा शिफ्ट (NOIDA) शिफ्ट करने का प्लान कर रहे हैं. ज्यादातर कंपनियां और फैक्ट्री गारमेंट की बताई जा रही हैं.
दरअसल, नए कानून के मुताबिक इन उद्योगों में हरियाणा (Haryana) के 75 फीसदी युवाओं को रोजगार देना अनिवार्य होगा, जबकि उद्यमियों का कहना है कि राज्य के युवा गारमेंट इंडस्ट्री के लिए तकनीकी रूप से सिलाई के लिए ट्रेन्ड नहीं हैं. फैक्ट्रियों का कहना है कि इनकी इंडस्ट्री में काम करने वाले तकरीबन 80 प्रतिशत कर्मचारी दूसरे राज्यों से हैं, लिहाजा फैक्ट्री चलाने के लिए उनके पास यूपी जाने के अलावा कोई रास्ता नजर नहीं आता.