खालिस्तानी शब्द पर घड़ियाली आंसू न बहाएं राहुल गांधी: हरसिमरत

Updated : Jan 16, 2021 07:38
|
Editorji News Desk

कृषि कानून पर शुक्रवार को जहां एक तरफ दिल्ली के विज्ञान भवन में किसानों और सरकार के बीच 9वें दौर की वार्ता हो रही थी, तो दूसरी तरफ राहुल और प्रियंका गांधी इस मुद्दे पर राजभवन का घेराव कर रहे थे. शिरोमणि अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने ट्वीट कर कांग्रेस के विरोध पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा, पंजाबियों को खालिस्तानी कहने पर घड़ियाली आंसू बहाने से पहले राहुल गांधी आपको ये बताना होगा कि क्यों आपकी दादी पंजाबियों के लिए खालिस्तानी शब्द का इस्तेमाल करती थीं, क्यों आपके पिता ने पंजाबियों की हत्या करवाई और क्यों आपने उन्हें ड्रग एडिक्ट कहा था. हरसिमरत ने कहा कि पहले आप इन सवालों के जवाब दें, फिर पंजाबियों के बारे में बात करें. आपको बता दें कि राहुल गांधी लगातार आंदोलित किसानों के पक्ष में बयान दे रहे हैं और मोदी सरकार को घेर रहे हैं. उन्होंने शुक्रवार को आंदोलन में 'खालिस्तानी' समर्थकों का हाथ होने के भाजपा नेता के आरोपों पर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया था. 

Harsimrat Kaur Badalशिरोमणिअकालीदलराहुल गांधीSADRahul Gandhiकांग्रेसIndira Gandhiइंदिरागांधीहरसिमरत कौर बादलCongressKhalistaniखालिस्तान

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'