ED Raids Harsh Mander: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिटायर्ड IAS अधिकारी और एक्टिविस्ट हर्ष मंदर के घर और दफ्तर पर छापा मारा है. ये छापेमारी गुरुवार सुबह हर्ष मंदर और उनकी पत्नी के जर्मनी रवाना होने के कुछ घंटों बाद ही शुरु हुई. ये रेड उनके वसंत कुंज के घर के साथ साथ उनके दफ्तर 'सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज' और महरौली में मंदर द्वारा चलाए जा रहे बाल घर पर भी की गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक छापेमारी में ईडी ने कई चीजों को कथित तौर पर जब्त भी किया है.
आपको बता दें कि हर्ष मंदर दिल्ली दंगा पीड़ितों की आर्थिक और कानूनी मदद को लेकर काफी एक्टिव रहे हैं. दिल्ली दंगा पीड़ितों के साथ साथ हर्ष मंदर भी एक याचिकाकर्ता हैं. हर्ष मंदर ने अपनी याचिका में भड़काऊ भाषण देने के आरोपी बीजेपी नेताओं कपिल मिश्रा, अनुराग ठाकुर और परवेश वर्मा पर कार्रवाई की मांग की थी.