कमला हैरिस ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, अमेरिका अपनी अतिरिक्त वैक्सीन भेजेगा भारत

Updated : Jun 03, 2021 23:20
|
Editorji News Desk

अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamla Harris-Modi Phone Call) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरुवार शाम फोन पर बातचीत हुई. प्रधानमंत्री ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने गुरुवार रात 9.30 बजे ट्वीट कर बताया- थोड़ी देर पहले उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ बातचीत हुई. वैश्विक वैक्सीन साझा करने की अमेरिकी रणनीति के तहत भारत को वैक्सीन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मैंने दिल से सराहना की. मैंने उन्हें अमेरिकी सरकार, कारोबारियों और प्रवासी भारतीयों से मिले समर्थन और एकजुटता के लिए भी धन्यवाद दिया." 

आपको बता दें कि गुरुवार को ही अमेरिका ने अपनी अंतरराष्ट्रीय वैक्सीन नीति का ऐलान किया है. इसके तहत वो अपने पास मौजूद अतिरिक्त 75% वैक्सीन दूसरे देशों के देगा. कमला हैरिस की सीनियर एडवाइजर ने बताया कि इसी सिलसिले में अमेरिकी उप-राष्ट्रपति ने आज मेक्सिको और गुआतेमाला के राष्ट्रपति के साथ बात की. इसके साथ ही उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी बात की. अमेरिका भारत समेत उन देशों को अपने अतिरिक्त वैक्सीन देगा जहां कोरोना केस ज्यादा हैं.

AmericaIndiavaccineKamla HarisPM Modi

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?