क्रूजर बाइक बनाने वाली अमेरिका की मशहूर कंपनी Harley Davidson को भारत में पार्टनर की तलाश है. उसकी यह तलाश देश की दिग्गज टू व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प पर खत्म होती दिखती है. भारत में यह संभावित साझेदारी मिड-साइज मोटरसाइकिल सेगमेंट में हार्ले डेविडसन के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कर सकती है. इस रेस में Classic Legends का नाम भी आ रहा है और खबरें यह भी थी कि हार्ले डेविडसन ने पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज ऑटो से बात की थी पर मामला जमा नहीं.
भारत में पिछले दस साल में हार्ले डेविडसन की सिर्फ 30 हजार बाइक बिकी है, जबकि भारत में हर साल एक करोड़ 70 लाख बाइक बेची जाती है.
हार्ले डेविडसन को उम्मीद है कि भारत में एक बार बाजार पकड़ने के बाद उसके लिए कारोबार की बड़ी संभावनाएं हैं.