भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच मोटेरा में 24 फरवरी से खेला जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी काफी पसीना बहा रहे हैं. मोटेरा के मैदान से दो खिलाड़ियों की शर्टलेस तस्वीर वायरल हुई है. यह हैं हार्दिक पांड्या और उमेश यादव. इस तस्वीर को हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की. इसमें दोनों अपने एब्स और फिटनेस का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं. इस शानदार तस्वीर और दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस को देख लोग खूब कमेंट कर रहे हैं.