'जुगाड़' से टेबल टेनिस खेलते दिखे क्रिकेट के पंड्या ब्रदर्स

Updated : Apr 24, 2020 08:46
|
Editorji News Desk

लॉकडाउन में घर बैठे भारतीय क्रिकेट के ऑलराउंडर्स हार्दिक और क्रुणाल पंड्या टेबल टेनिस खेलते दिखे. हालांकि, इस खेल में इन दोनों भाइयों का टेबल भी जुगाड़ का था और रैकेट भी. ये दोनों भाई रैकेट की जगह अपने हाथ से बॉल को हिट कर रहे थे. वहीं नेट के लिए इन्होंने दरी या गद्दे को फोल्ड कर बीच में लगा रखा था. दोनों भाईयों के बीच ये खेल टाइमपास के लिए जरूर खेला गया पर इसमें भी इनके बीच की प्रतिद्वन्दिता जोरों पर दिखी, ठीक वैसे ही जैसे क्रिकेट में होती है.

Krunal Pandyaक्रुणाल पंड्याहार्दिक पंड्याLockdown

Recommended For You