Holi 2022 Wishes: हर्षोल्लास से भरा होली का त्योहार देशभर में मनाया जा रहा है. गुजिया से लेकर बच्चों की रंग की बाल्टियां सब तैयार हैं. वहीं, लोगों के शुभकामना संदेश भेजने का सिलसिला भी जारी है. हम आपके लिए लाए हैं ऐसे नए शुभकामना संदेश जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं.
होली 2022 कब है!
होलिका दहन फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानि इस महीने की 17 तारीख को है. वहीं उससे अगले दिन चैत्र मास की प्रतिपदा को यानि 18 मार्च को होली मनाई जाएगी.
होलिका दहन 2022 के लिए मिलेगा बस इतना ही समय
इस बार होलिका दहन के लिए करीब 1 घंटा 10 मिनट का ही समय मिलेगा. होलिका दहन का मुहूर्त 17 मार्च को रात 9 बजकर 20 मिनट से लेकर देर रात 10 बजकर 31 मिनट तक ही रहेगा.
Holi 2022: इस त्योहार तैयार करें अलग-अलग फ्लेवर की शानदार गुझिया
होली संदेश और विशेज - Happy Holi 2022 Wishes in Hindi
- रंगों के इस त्यौहार में सभी रंगों की हो भरमार
ढेर सारी खुशियों से भर जाये आपका संसार
हैप्पी होली
- लाल गुलाबी रंग गुलाल उड़ रहा,
झूम रहा है सारा संसार,
खुशियों की आई है बहार अपार,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार
हैप्पी होली
- राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,
ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली,
मुबारक हो आपको रंग भरी होली
हैप्पी होली
- लाल गुलाबी रंग है, झूम रहा संसार,
सूरज की किरण, खुशियों की बहार,
चांद की चांदनी अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार
हैप्पी होली
- सभी रंगों का रास है होली,
मन का उल्लास है होली
जीवन में खुशियां भर देती है,
बस इसीलिए तो खास है होली
हैप्पी होली
- खुशियों से हो न कोई दूरी, र
हे न कोई ख्वाहिश अधूरी,
रंगों से भरे इस मौसम में,
रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी.
होली 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं!
Holi 2022 Special: दाग अच्छे हैं! नैचुरल स्क्रब से आसानी से हट जाएंगे ये ज़िद्दी दाग