एक्टर राणा दग्गुबाती की (Rana Daggubati) मच अवेटेड फिल्म 'हाथी मेरे साथी' (Haathi Mere Saathi) रिलीज को तैयार है. सोमवार को फिल्म का ताजा ट्रेलर रिलीज हुआ है, जो काफी जबरदस्त है. ट्रेलर से साफ है कि ये फिल्म इंसान और जानवर के रिश्ते पर आधारित है, साथ ही इसमें ह्यूमन बनाम नेचर की जंग पर भी फोकस किया गया है. फिल्म में राणा दग्गुबाती हाथियों को बचाने की जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं. राणा के अलावा पुलकित सम्राट भी लीड रोल में हैं. फिल्म में श्रिया पिलागांवकर और जोया हुसैन भी सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगी. 3 मिनट 12 सेकेंड का ये ट्रेलर काफी जोरदार है.
ये फिल्म 3 भाषा हिंदी (Hindi), तमिल (Tamil) और तेलुगू (Telugu) में रिलीज हो रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म पर्यावरण कार्यकर्ता जाधव पर आधारिक है जिन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से साल 2015 में नवाजा गया था. फिल्म 18 सितंबर 2021 को ErosNow और Zee Cinema पर एक साथ रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें : Bhool Bhulaiyaa 2 : कार्तिक आर्यन ने पूरा किया फिल्म का क्लाइमैक्स, बोले- 'ये मेरे लिए सबसे मुश्किल था'