J&K के अनंतनाग में बड़ा आतंकी हमला, BJP नेता और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या

Updated : Aug 09, 2021 20:14
|
Editorji News Desk

जम्मू कश्मीर (Jammu & Kashmir) के अनंतनाग में सोमवार को आतंकियों (terrorists ) ने बीजेपी नेता गुलाम रसूल डार (Gulam Rasool Dar) और उनकी पत्नी की हत्या कर दी. लाल चौक इलाके में आतंकियों ने डार और उनकी पत्नी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई. जम्मू कश्मीर के बीजेपी नेता अल्ताफ ठाकुर ने गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी की मौत की पुष्टि की है, साथ ही बताया कि गुलाम रसूल डार कुलगाम के बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष (BJP Kisan Morcha president) और सरपंच भी थे.

बीजेपी ने इस आतंकी हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है. जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस वारदात की निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण बताया. वहीं PDP चीफ महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुला ने भी इस हमले की निंदा की है. 

ये भी पढ़ेंDrone in Amritsar: अमृतसर में पाकिस्तान की नापाक करतूत! ड्रोन से गिराए IED और हैंड ग्रेनेड

BJP leaderAnantnag districtJammu & Kashmirterrorist attack

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या