कोरोना के बढ़ते मामलों ने सूरत के ज्वेलरी उद्योग पर बढ़ाया संकट, ना के बराबर हो रही है बिक्री

Updated : Apr 10, 2021 11:19
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना के बनते नए रिकॉर्ड ने हर किसी की चिंता को बढ़ा दिया है. राज्य सरकारें एक बार फिर से नाइट कर्फ्यू और अन्य पाबंदियां लागू कर रही हैं. आम लोगों के बीच भी डर का एक माहौल है और इस माहौल का सबसे ज्यादा असर व्यापार और व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ रहा है. गुजरात भी उन राज्यों में से एक है जहां तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और इसके कारन आ रही परेशानियों से राज्य की ज्वेलरी इंडस्ट्री को भी दो-चार होना पड़ रहा है. सूरत के एक ज्वेलर ने बताया कि कोरोना के एक बार फिर से बढ़ने के बाद से उनकी सेल में अच्छी खासी गिरावट आई है और उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है. इस व्यापारी के मुताबिक लोगों में दोबारा पूर्ण लॉकडाउन लगने का डर है लिहाजा वो बड़ी तादाद में रोजमर्रा कि चीजों को खरीदने और उनको जमा करने में लगे हैं.

SuratGujaratCoronaBUSINESS

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study