Rs 21,000 Crore Heroin Seized: गुजरात के कच्छ में मुंद्रा पोर्ट पर हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी गई है, आजतक भारत में पकड़ी गई ड्रग्स की ये सबसे बड़ी खेप है. इसकी कीमत तकरीबन 21 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है, जी हां आपने सही सुना- 21 हजार करोड़ रुपए.
गुजरात के इस पोर्ट पर दो कंटेनर्स में लगभग 3000 किलो हेरोइन लाई गई. सरकारी एजेंसी के मुताबिक, टेलकम पाउडर की आड़ में हेरोइन को भारत लाया गया. 3000 किलो हेरोइन की ये खेप अफगानिस्तान से आई थी और इसे ईरान के जरिए गुजरात भेजा गया था.
ED ने इसे लेकर अब मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू कर दी है. अबतक इस मामले में चेन्नई से एक हसबेंड-वाइफ को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी कंपनी ने ये कंसाइनमेंट मंगवाया था. इन्हें दस दिनों के लिए DRI की कस्टडी में भेज दिया गया है.
वहीं कांग्रेस ने गुजरात और केंद्र की बीजेपी सरकार से सवाल किया है कि आखिर गुजरात क्यों ड्रग्स की स्मगलिंग का अड्डा बनता जा रहा है.
यह भी पढ़ें: Meerut Dengue: मेरठ में भी डेंगू और वायरल फीवर का कहर, फिलहाल 103 सक्रिय मरीज