Gujarat: आज दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री अमित शाह भी होंगे शामिल

Updated : Sep 13, 2021 07:52
|
Editorji News Desk

BJP की विधायक दल की बैठक में रविवार को भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) को विधायक दल का नेता चुना गया. भूपेंद्र पटेल आज दोपहर 2.20 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ (Oath ceremony) लेने जा रहे हैं. भूपेंद्र पटेल गांधीनगर के राजभवन में शपथ लेंगे.

नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने के दो दिन बाद कैबिनेट मंत्रियों (Cabinet ministers) की भी शपथ करवा दी जाएगी. भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही है. गृह मंत्री अमित शाह भी इस समारोह में शामिल होंगे. उनके अलावा मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान भी वहां मौजूद रहेंगे.

भूपेंद्र पटेल पाटीदार समुदाय से आते हैं. वे कदवा पाटीदार हैं. ऐसे में BJP ने उन्हें आगे कर एक साथ कई सियासी समीकरण साधने की कोशिश की है. भूपेंद्र पटेल ने 2017 में पहली बार राज्य की घाटलोडिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. अपने समर्थकों के बीच ‘दादा’ के नाम से मशहूर पटेल को आनंदीबेन पटेल का काफी करीबी माना जाता है. 

यह भी पढ़ें: Gujarat CM: पहली बार के MLA भूपेंद्र 'पटेल' होंगे गुजरात के नए CM, क्या 2022 चुनाव की है तैयारी !

Bhupendra PatelAmit ShahGujaratGandhi Nagar

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'