क्या आप भी पीसते हैं दांत और जबड़ों में होती है जकड़न? जानिये क्या है इसका कारण

Updated : Aug 26, 2021 13:26
|
Editorji News Desk

दांत पीसना या जबड़े का जकड़ जाना एक ऐसी आम स्थिति है जो जागते समय या नींद के दौरान हो सकती है. डॉक्टरी भाषा में ऐसी आदत को ब्रक्सिज़्म (Bruxism) कहते हैं. अधिकतर लोग जो अपने दांत पीसते हैं या अपने जबड़े को जकड़ते हैं, वो ये बिना यह जाने ही ऐसा करते हैं. लेकिन आम सी दिखने वाली ये स्थिति बीतते समय के साथ खराब हो सकती है इसीलिए इसके लक्षणों और संभावित कारणों को पहचानना और समझना बेहद ज़रूरी है.

यह भी देखें: दांतों में होती है सेंसिटिविटी तो इन बातों का रखें ख़ास ख्याल 

NHS, UK के मुताबिक, दांत पीसने के आम लक्षण चेहरे में दर्द, सिरदर्द, कान में दर्द, नींद में खलल और खराब या टूटे हुए दांत हैं. इसके अलावा जहां जबड़े में दर्द और सूजन हो सकता है वहीं कुछ समय बाद जबड़े की मांसपेशियों को भी नुकसान हो सकता है.

वैसे तो ये बीमारी खुद से ही ठीक हो जाती है लेकिन अगर ऐसा ना हो तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. हालांकि ऐसा क्यों होता है, इसका कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है. लेकिन ये आमतौर पर तनाव, चिंता, स्लीप डिसऑर्डर, शराब और धूम्रपान, बहुत अधिक कॉफी पीना जैसे लाइफस्टाइल हैबिट्स की वजह से हो सकता है.

यह भी देखें: दांत में दर्द से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू तरीके

अगर आपके दांत खराब, कमज़ोर और टूट रहे हैं या फिर दांतों में सेंसटिविटी बढ़ रही है, या आपके जबड़े, चेहरे या कान में दर्द होता है और या फिर आपके आसपास के लोग आपको बताते हैं कि आप नींद में दांत पीसने की आवाज करते हैं तो NHS की सलाह है कि आप किसी डेंटिस्ट से सलाह लें.

lifestylestressTeeth grindingtooth sensitivityTeeth clenchingtooth achetooth decay

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी