भारत सरकार ने देश में कोरोना से होने वाली मौतों को लेकर मशहूर अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के दावों को खारिज कर दिया है. दरअसल कई एक्सपर्ट्स से सलाह के बाद NYT की स्टडी में भारत में हुए तीनों सीरो सर्वे को आधार बनाकर अनुमान जताया गया है कि कोरोना से मौत का आंकड़ा 6 लाख से लेकर 42 लाख तक हो सकता है. वहीं इसपर केंद्र सरकार ने कहा है कि - 'न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर में भारत में कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या को लेकर दी गई जानकारी आधारहीन और झूठी है, उसके दावे सबूतों पर नहीं बल्कि विकृत आकलन पर आधारित हैं'.
प्रियंका गांधी ने NYT की खबर का हवाला देते हुए बुधवार को ट्वीट किया था - ‘ हम कभी नहीं जान पाएंगे कि कोविड से मरने वालों की वास्तविक संख्या क्या है, क्योंकि सरकार ने महामारी से लड़ने से ज्यादा आंकड़े दबाने में मेहनत की है.’
आपको बता दें कि गुरुवार 27 मई की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक - भारत में अब तक 2,73,69,093 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जबकि 3,15,235 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है.