विदेशी मीडिया के हमलों के बाद अब सरकार लाएगी अपना अंतर्राष्ट्रीय चैनल, DD इंडिया को लेकर काम शुरू

Updated : May 20, 2021 13:28
|
Editorji News Desk

एक ओर कोरोना की दूसरी लहर की लचर तैयारी को लेकर मोदी सरकार अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के निशाने पर है, ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी बात रखने के लिए प्रसार भारती (Prasar Bjarti) ने DD इंटरनेशनल (DD International) चैनल लॉंच करने की तैयारी कर ली है. प्रसार भारती बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद डीडी इंटरनेशनल पर कार्ययोजना बनाने के लिए कंसलटेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. डीडी इंटरनेशनल के मद्देनजर कंसल्टेंसी सर्विस के लिए 13 मई को ही निविदा मंगाई गई है.

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक टेंडर का मकसद एक ऐसे चैनल को सामने लाना है जहां भारत घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के मुख्य मुद्दों पर अपनी सोच सामने रख सकता हो. जानकारी के मुताबिक ये भारत सरकार का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है जहां दुनिया भर में अपने ब्यूरो स्थापित करने पर भी विचार होगा. इधर प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पति ने कहा कि बोर्ड को इसकी मंजूरी मार्च में ही मिल गई थी. हालांकि रिपोर्ट के मतुताबिक अभी खुद प्रसार भारती में ही कई पद खाली पड़े हैं, हालांकि वेंपति का कहना है कि इससे नए चैनल का रोडमैप तैयार करने में कोई दिक्कत नहीं होगी.

Doordarshan

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?