कोविशील्ड की डोज में हो 3 महीने गैप, कोरोना है तो 6 माह बाद लें टीका: सरकारी पैनल

Updated : May 13, 2021 12:16
|
Editorji News Desk

इम्यूनाइजेशन पर नेशनल टेक्निलक एडवाइजरी ग्रुप ने कोविशील्ड के पहली और दूसरी डोज़ के बीच के गैप को 12 से 16 हफ्तों तक बढ़ाए जाने की सिफारिश की है और साथ ही कहा है कि  कोरोना पॉजिटिव हुए लोगों को रिकवरी के 6 महीने के बाद वैक्सीन लगाई जाए. फिलहाल कोविशील्ड की दो डोज़ के बीच गैप 4 से 8 हफ्ते का ही है. हालांकि इस बीच कोवैक्सीन के डोज़ के बीच के इंटरवल को लेकर कोई सिफारिश नहीं की गई है. NTAGI की सिफारिशें कोविड एडमिनिस्ट्रेशन पर बने नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप को भेजी जाएंगी, आपको बता दें कि विदेशो में कोविशील्ड की दो डोज के बीच के गैप को 12 से 16 हफ्तों तक बढ़ाया जा रहा है. यूके में कोविशील्ड की दो डोज के बीच 12 हफ्ते का अंतर रखने की सिफारिश की गई है जबकि कनाडा में 16 हफ्ते का वक्त तय किया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ग्रुप ने ये भी कहा कि गर्भवती महिलाओं को कोविड का टीका लेने या नहीं लेने का विकल्प दिया जाना चाहिए और नवजात बच्चों की माओं को डिलीवरी के बाद कभी भी वैक्सीनेट किया जा सकता है.

 

COVISHIELD

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?