C-295 MW Plane: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) की ताकत बढ़ाने के मकसद से बुधवार को Cabinet Committee on Security यानी सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने C-295 MW विमानों की खरीदी को मंजूरी दे दी. ये विमान स्पेन से खरीदे जाएंगे. मिली जानकारी के मुताबिक इनमें से 16 विमान उड़ने के लिए तैयार हालत में मिलेंगे जबकि 40 को भारत में असेंबल किया जाएगा. स्पेन की तरफ से 16 विमानों की ये खेप चार साल में डिलीवर की जाएगी. जबकि भारत में इनकी असेंबलिंग का जिम्मा टाटा समूह की कंपनी को दिया गया है.
आपको बता दें कि पड़ोसियों और विशेषकर चीन को जवाब देने के लिए भारत लगातार अपनी सैन्य शक्ति का विस्तार कर रहा है. इसी कड़ी में सरकार की योजना अगले दो दशकों के दौरान 350 विमान खरीदने की है.
ये भी पढ़ें: Women in NDA: महिलाओं के लिए बड़ी और ऐतिहासिक खबर, अब सशस्त्र बलों में मिल सकेगा परमानेंट कमीशन