500 खातों से उड़ा दी सरकारी रकम, फिंगरप्रिंट की क्लोनिंग करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Updated : Feb 23, 2021 18:27
|
Editorji News Desk

अंगूठा लगाकर या फिंगरप्रिंट की मदद से जो लोग वृद्धावस्था पेंशन, किसान सम्मान योजना और दूसरी सरकारी योजनाओं का लाभ लेते हैं वो कृपया सतर्क हो जाएं क्योंकि आपको कंगाल करने के लिए जालसाजी और ठगी के जाल बुने जा रहे हैं. ऐसा ही कुछ यूपी के शाहजहांपुर में भी हुआ. जहां फोटोकॉपी की दुकान चलाने वाले युवक पर आरोप है कि उसने फिंगरप्रिंट की क्लोनिंग कर 500 से ज्यादा खातों से सरकारी लाभ की रकम उड़ा दी. हैरानी वाली बात ये है कि आरोपी गौरव ने ऑनलाइन ही फिंगरप्रिंट की क्लोनिंग सीखी जिसकी मदद से वो महज 5 रुपये खर्च कर एक फिंगरप्रिंट की क्लोनिंग कर लेता था. पुलिस ने गौरव के साथ 6 और लोगों को भी पकड़ा है जो उसके साथ जुड़े हुए थे. पुलिस को इनके पास से कई आधार कार्ड, बैंक पासबुक और लाभार्थियों के लगभग 500 क्लोन किए गए उंगलियों के निशान मिले हैं.

इंटरनेटOnline FraudInternetऑनलाइन फ्रॉड

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या