भारत सरकार ऑक्सफर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन 'कोविशील्ड' (Covishield) की दो डोज के बीच के गैप को बढ़ा सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार की एक एक्सपर्ट कमेटी इस पर विचार कर रही है. कमेटी उस स्टडीज पर भी फोकस कर रही है जिसमें कहा गया है कि दो डोज के बीच लंबा अंतराल वैक्सीन के प्रभाव को बढ़ा देता है. इस मुद्दे पर कमेटी अगले हफ्ते तक फैसला ले सकती है. इससे पहले मार्च में प्रतिष्ठित हेल्थ जर्नल लांसेट में छपी एक रिपोर्ट में कहा गया था कि कोविशील्ड की दूसरी डोज अगर 12 हफ्ते बाद दी जाती है तो ये और ज्यादा प्रभावी होती है.