दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गूगल से JNU हिंसा के मामले में जानकारी मांगी तो इस सर्च इंजन कंपनी ने उसे टका सा जवाब दे दिया. Google ने कहा है कि जब पुलिस कोर्ट का आदेश (Court order) लेकर आएगी तभी ये जानकारी साझा की जाएगी. दरअसल दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जनवरी 2020 में JNU में हुई हिंसा को लेकर गूगल के चिट्ठी लिखी है. जिसमें पुलिस ने 2 Whatsapp ग्रुप 'यूनिटी अगेंस्ट लेफ्ट' और 'फ्रेंड्स ऑफ RSS' के 33 सदस्यों के बारे में जानकारी मांगी है. जिसे देने से गूगल ने फिलहाल इंकार कर दिया है.
बता दें कि 5 जनवरी 2020 को लगभग 4 घंटे तक लाठी-डंडों से लैस लगभग 100 नकाबपोश लोगों ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के अंदर तोड़फोड़ की थी, जिसमें 36 छात्र, शिक्षक और कर्मचारी घायल हो गए थे. जिसके बाद FIR दर्ज कर पुलिस ने यह मामला क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया था, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.