अल्फाबेट इंक और गूगल के CEO सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने भारत में लागू किये गए नए IT नियमों का समर्थन किया है. एक वर्चुअली आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों के जवाब देते हुए पिचाई ने कहा कि वे निजता के अधिकार का सम्मान करते हैं और वॉट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म को नए IT नियमों के तहत चिह्नित संदेशों के मूल स्रोत की जानकारी देने को कहना निजता का उल्लंघन नहीं है. अपने बयान में उन्होंने आगे जोड़ा कि हमारी कंपनी स्थानीय कानूनों का पालन करने और सरकारों के साथ रचनात्मक रूप से जुड़ने के लिए प्रतिबद्ध है.
हालांकि पिचाई ने ये भी कहा कि उनकी कंपनी लेजिस्लेटिव प्रोसेस पर यकीन रखती है लेकिन जहां जरूरत होती है वो वहां पुश बैक भी करती है. पिचाई के मुताबिक उनकी कंपनी के पास क्लियर ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट्स हैं लिहाजा उन्हें सरकार के नए नियमों से कोई आपत्ति नहीं है.