खुशखबरी ! अमेरिका से पहले भारत में लॉन्‍च होगा नोवावैक्‍स का कोरोना टीका

Updated : Jun 15, 2021 07:36
|
Editorji News Desk

कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) की किल्लत से जूझ रहे भारत के लिए खुशखबरी है. अमेरिकी कंपनी नोवावैक्स (American company Novavax) की वैक्सीन अमेरिका से पहले भारत में लॉन्च हो सकती है. नोवावैक्‍स की वैक्‍सीन का भारत में नाम 'कोवावैक्‍स' (Covavax) होगा. भारत सरकार का अनुमान है कि सितंबर-दिसंबर के बीच नोवावैक्‍स की 20 करोड़ डोज उपलब्‍ध हो सकेंगी.

दरअसल अमेरिकी नियमों की वजह से नोवावैक्स को फिलहाल अमेरिका में मंजूरी मिलना मुश्किल है. वहां के नियम घरेलू जरूरत को पूरा करने के बाद किसी और टीके को आपातकालीन इस्‍तेमाल (Emergency use) की मंजूरी से रोकते हैं. ऐसे में कंपनी ने यूनाइटेड किंगडम, यूरोपियन यूनियन, कोरिया और भारत में मंजूरी के लिए अप्‍लाई किया है. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक इसीलिए इसकी पूरी संभावना है कि ये वैक्सीन पहले भारत में उपलब्ध होगी. भारत में सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) नोवावैक्‍स की मैनुफैक्‍चरिंग पार्टनर होगी. बता दें कि नोवावैक्‍स का अमेरिका और मेक्सिको में लगभग 30 हजार लोगों पर ट्रायल हुआ है. ट्रायल वैक्सीन ने 90.4% की एफेकसी दिखाई है.

Corona Vaccine UpdateAmericanCORONA VACCINE

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?