ऑक्सीजन की कमी से हो रही मौतों की जिम्मेदारी से गोवा सरकार ने झाड़ा पल्ला

Updated : May 16, 2021 16:28
|
Editorji News Desk

गोवा (Goa) सरकार ने अस्पतालों में ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी से हो रही मौतों की जिम्मेदारी लेने से पल्ला झाड़ा है. मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई मौतों को ऑक्सीन की कमी से जोड़कर नहीं देखना जाना चाहिए.

दरअसल, गोवा की विपक्षी पार्टी गोवा फॉरवर्ड सावंत सरकार पर लगातार हमलावर है और दावा कर रही है कि पांच दिनों में ऑक्सीजन की कमी से 83 मरीजों की सांसें थमी हैं. विपक्षी पार्टी गोवा फॉरवर्ड के नेता विजय सरदेसाई के मुताबिक राज्य में शुक्रवार को ऑक्सीजन की कमी की वजह से और 8 लोगों की मौत हो गई. विपक्ष लगातार डॉ प्रमोद सावंत के इस्तीफे की मांग कर रहा है. वहीं गोवा में हर गुजरते दिन के साथ विकराल होते कोरोना संकट के बीच सीएम प्रमोद सावंत ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार 21 निजी कोविड अस्पतालों की भर्ती प्रवेश प्रक्रियाओं को अपने नियंत्रण में लेगी.

Pramod SawantGoaOxygen Crisis

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या