जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए लगातार स्टनिंग लुक में नजर आ रही हैं. जिसमे उनकी अदाएं देख फैंस भी दीवाने हो रहे हैं. अगर आप भी अपनी बैचलरेट के लिए कोई ग्लैमरस ऑउटफिट ढूंढ रही हैं तो हम आपके लिए लाये जान्हवी कपूर के लेटेस्ट ऑउटफिट्स जिनमें वो काफी ग्लैमरस नज़ए आ रही हैं.
बैकलेस ब्यूटी
अगर आप बोल्ड ऑउटफिट कैरी करने में कॉन्फिडेंट महसूस करती हैं तो आप जान्हवी की तरह सिल्वर बैकलेस टॉप और पिंक ट्रॉउज़र कैरी कर सकती हैं. जान्हवी ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए न्यूड लिपस्टिक और पर्पल लाइनर लगाया हुआ है.
फ्लोरेसेंट ग्लोरी
ऑफ शोल्डर फ्लोरेसेंट ग्रीन कलर के इस गाउन में जान्हवी बहुत ही खूबसूरत नज़र आ रहीं हैं. अगर आपको अपने ऑउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट करने में मज़ा आता है तो इस तरह का ऑउटफिट आपको डिफरेंट लुक देगा.
बोल्ड ब्लैक
अगर आप अपनी बैचलर पार्टी में कुछ बोल्ड पहनना चाहती हैं तो नूडल्स स्ट्रेप वाला जान्हवी कपूर का ब्लैक गाउन आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है. स्मोकी मेकअप और ओपन हेयर इस लुक को काफी कॉम्पलिमेंट कर रहे हैं.