इश्क में नाकाम आशिक की तड़प को महसूस करना बेहद मुश्किल काम है. आपकी स्क्रीन पर जो वीडियो चल रही है. इसमें भी नाकाम मुहब्बत की कहानी है. दरअसल ये जो लड़की आप को दिख रही है, वो अपने Ex बॉयफ्रेंड(Ex Boyfriend) से पैचअप करना चाहती थीं. लेकिन लड़के को ये मंजूर नहीं था, और उसने फिर से रिलेशनशिप में आने से इनकार कर दिया.
बस फिर क्या था, इस बात से प्रेमिका आग बबूला हो गई, और बदला लेने के लिए लड़के की 23 लाख(23 lacks) रुपये की कीमत वाली बाइक जलाकर राख कर दी. आप देख सकते हैं कि, लड़की कैन से पैट्रोल को बाइक पर छिड़क रही है. और फिर उसे आग (bike burnt) के हवाले कर देती है. इस आग की चपेट में आने से वहा आस-पास खड़ी कई गाड़ियां भी जल कर खाक हो गई.
वहीं ये पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. जिस बिनाह पर पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार भी कर लिया. कहा जा रहा है कि ये बाइक लड़की ने ही अपने प्रेमी को दिलाई थी, जब वो दोनों रिलेशनशिप में थे. यकीनन, थाइलैंड(Thailand) की ये घटना, ब्रेकअप करने वाले लड़कों को एक बार तो सोचने पर मजबूर कर ही देगी.