राजस्थान की गहलोत सरकार ने स्वीकार किया है कि राज्य में टेलीफ़ोन टैप किए गए हैं. हालांकि, पिछले साल सरकार ने इन आरोपों को नकारा था. भाजपा विधायक कालीचरण सराफ के अगस्त में पूछे गए सवाल का गृह विभाग ने ये जवाब दिया है. सवाल का जवाब राजस्थान विधानसभा की वेबसाइट पर तो डाल दिया लेकिन विधायक के पास लिखित रूप में नहीं पहुंचा है. जिसमें कहा गया है कि पिछले साल सचिन पायलट खेमे की बगावत के बाद बागी विधायकों, केंद्रीय मंत्री सहित कई लोगों के फोन टेप किए हैं. सक्षम अधिकारी की अनुमति के बाद ही फोन टैप किए गए और सभी मामलों की मुख्य सचिव स्तर पर समीक्षा भी की जा चुकी है. हालांकि सरकार ने ये नहीं बताया कि किसके आदेश पर ये टेपिंग की गई?