Geeta Basra: हरभजन की पत्नी गीता का छलका दर्द, दो बार झेला मिसकैरेज

Updated : Aug 04, 2021 10:06
|
Editorji News Desk

बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा (Geeta Basra on Pregnancy) ने 10 जुलाई को बेटे जीवान को जन्म दिया है. पिछले कुछ समय से वो अपनी प्रेगनेंसी और उससे जुड़े अनुभवों को शेयर करती रही है. हाल ही में गीता ने बताया कि उनके लिए दूसरी बार मां बनना आसान नहीं था. उन्होंने दो बार मिसकैरेज (Miscarriage) का दर्द झेला है. ये दौर उनके लिए काफी मुश्किलों भरा रहा.

गीता ने ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैंने दो बार मिसकैरेज का दर्द झेला है. पिछले दो साल मेरे लिए बहुत मुश्किल रहे. लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी और संयम बनाए रखा. इस दौरान महिलाओं में हार्मोंस ऊपर नीचे होते हैं, ऐसे में खुद को शांत रखना मुश्किल होता है. लेकिन मैंने मजबूती से इसका सामना किया, खुद को कमजोर नहीं होने दिया.'

बता दें गीता और हरभजन (Cricketer Harbhajan Singh) पहले भी एक बेटी के पेरेंट्स हैं जिसका नाम हिनाया है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT में हुई शमिता शेट्टी की एंट्री, अब होगा असली धमाल

GEETA BASRApregnancy

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब