हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) की पत्नी गीता बसरा (Geeta Basra) की लव स्टोरी के बारे में सब जानते हैं लेकिन खुद गीता ने अपने रिलेशनशिप और शादी को लेकर बेहद ही दिलचस्प खुलासा किया है. एक इंटरव्यू के दौरान गीता ने बताया कि जब उनकी फिल्म 'द ट्रेन' का पोस्टर रिलीज हुआ, तभी हरभजन उन्हें पसंद करने लगे थे. गीता ने बताया कि जब 'द ट्रेन' का 'वो अजनबी' गाना रिलीज हुआ उसके बाद हरभजन इंडस्ट्री के कुछ लोगों से मेरे बारे में पूछताछ करने लगे थे. कि ये लड़की कौन है.' गीता ने बताया कि क्रिकेट में दिलचस्पी न होने की वजह से वो नहीं जानती थी की हरभजन सिंह कौन हैं? हरभजन और गीता ने 29 अक्टूबर साल 2015 को जालंधर में शादी कर ली थी.