ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निजी कंपनी के मैनेजर गौरव चंदेल हत्याकांड मामले में रविवार को लोगों का गुस्सा देखने को मिला. इस हत्याकांड में बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर हज़ारों लोगों ने पैदल मार्च निकाला. एक मूर्ति चेरी काउंटी चौक से चार मूर्ति गोल चक्कर के बीच यह पदयात्रा निकाली गई. इस दौरान लोगों ने अपराधियों को फांसी देने की भी मांग की. गौरव चंदेल की हत्या को लेकर कांग्रेस के महाचसिव प्रियंका गांधी ने भी रविवार को ट्वीट कर पुलिस प्रशासन और योगी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नोएडा जैसे लोकेशन पर अगर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं तो पूरे यूपी में क्या स्थिति होगी?. प्रियंका ने कहा कि गौरव चंदेल के परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए.