टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा गौहर खान को लेकर एक न्यूज वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं. यह खबर पढ़कर गौहर खान के फैंस सोशल मीडिया पर उनसे सवाल पूछ रहे हैं. हालांकि खुद गौहर खान इस खबर से गुस्से से लाल हो गईं. गौहर ने वेबसाइट की खबर को रीट्वीट करते हुए लिखा है, 'तुम्हारा दिमाग खराब है और फैक्ट्स भी... 12 साल छोटे वाली बात सरासर गलत है, इसलिए लिखने से पहले देख लिया करो कि क्या लिख रहे हो. मैंने हाल में ही अपने पिता को खोया है, इसलिए जब बिना तथ्यों की खबर लिखो तो थोड़े सेंसेटिव रहो। वैसे मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं, धन्यवाद...'