सोमवार सुबह BMC ने एक्टर गौहर खान के खिलाफ COVID-19 प्रोटोकॉल को तोड़ने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी. अब गौहर खान की टीम ने अभिनेत्री के खिलाफ BMC के दावे का खंडन किया है. आधिकारिक बयान में यह कहा गया है कि अभिनेत्री की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव है. वह एक कानून का पालन करने वाली नागरिक है और बीएमसी के सभी मानदंडों का पालन कर रही हैं.